दैनिक जागरण के पत्रकार विमल हत्याकांड में नामजद 8 अभियुक्तों में से 4 गिरफ्तार,पिता ने कहा ”जान को खतरे को लेकर विमल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी”

0

दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड में नामजद 8 अभियुक्तों में से 4 अभियुक्तों को बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष 4 अभियुक्तों में से 2 अभियुक्त पूर्व से ही न्यायिक हिरासत में हैं I जिन्हें विधिवत रिमांड करने की कारवाई की जा रही है Iअररिया में पत्रकार की हत्या के मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 4 आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 आरोपी रूपेश यादव और क्रांति यादव अररिया जेल में हैं और पुलिस उन्हें रिमांड पर ले रही है। 2 आरोपी फरार हैं . अररिया SP अरुण कुमार सिंह ने कहा 8 आरोपियों में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं…आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं .
इस बीच मृतक पत्रकार विमल कुमार यादव के पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि विमल ने पुलिस को बताया था कि उसकी जान को खतरा है। उसने 3-4 दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।बेटे की हत्या के बाद बुढ़ी मां, पिता, पत्नी एवं बहन का रो रोकर बुरा हाल था। मां रोते-रोते कहती है, दोनों पुत्र की हत्या हो गई। आखिर मेरे परिवार का भरण पोषण करने वाला कोई नहीं बचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here