झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट में CRPF के एक जवान घायल हो गए है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हेसाबंद में गुरुवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम विस्फोट में सीआरपीएफ 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान घायल हो गए है . जवान को जंगल से निकालकर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।घायल जवान को सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



