CPI नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में नगड़ी थाना प्रभारी सस्पेंड

0

रांची: CPI नेता सुभाष मुंडा को अपराधियों ने कार्यालय में घूसकर गोलियों से भून दिया जिस कारण उनकी मौके के पर मौत हो गई। रांची में कल रात नगड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नगड़ी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह पर रोहित कुमार को थाना प्रभारी बनाया गया है।मालूम हो की स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से गुस्सा है. कल जब हत्या की खबर सनसनी की तरफ फ़ैल गई लोगों ने वहां की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी . कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिये।बता दें कि सुभाष मुंडा हटिया विधानसभा से कई बार चुनाव भी लड़ चुके हैं, प्रथम दृष्टिया में हत्या की वजह पुरानी रंजिश या जमीन से जुड़ा मामला लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here