कोर्ट ने 2 दिन के लिए बढ़ाई शीजान (Sheejan) की पुलिस रिमांड, मामा ने कहा ”तुनिषा में कई बदलाव आए थे, हिजाब भी पहनना शुरू कर दिया था”

0

Court extended Sheejan’s police remand for 2 days, maternal uncle said “Many changes had come in Tunisha, she had also started wearing hijab”

मुंबई: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मौत के मामले में आज आरोपी शीजान खान को पालघर की वालिव पुलिस वसई कोर्ट लेकर गई। कोर्ट ने शीजान की रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी है।तुनिषा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने मिडिया से बात कर बताया कि पुलिस ने कहा है कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। उन्होंने शीजान की और 2 दिन की रिमांड ली है जिसमे चीजे सामने आएंगी। इन दौरान तुनिषा के मामा ने ये भी बताया कि तुनिषा के व्यवहार में कई बदलाव देखे जा रहे थे, तुनिषा शीजान के साथ जब रिश्ते में थी तो उसने हिजाब भी पहनना शुरू कर दिया था। उन्होंने पुलिस से मामले की हर एंगल में जांच करने की आशा जताई है।

इससे पहले तुनिषा शर्मा के दाह संस्कार के बाद, एफ एंड बी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के एक डॉक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने 24 दिसंबर के उस पल के बारे में जानकारी दी जब दिवंगत अभिनेत्री को उनके सहयोगियों द्वारा अस्पताल लाया गया था। एएनआई से बात करते हुए अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि जब तुनिषा की जांच की गई तो उसकी मौत हो चुकी थी।पाल ने कहा, “उसका शव सहयोगियों द्वारा लाया गया था। उनके शरीर में हलचल और पल्स नहीं थी, सांस नहीं चल रही थी, आंख की पुतली भी सिकुड़ गई थी। यह सब मृत्यु के संकेत होते हैं,मृत्यु की पुष्टि ECG ने की।उनके सहयोगी ने जानकारी दी की शूटिंग के दौरान उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सेट पर मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उनको लटका हुआ पाया। उसे शाम 4.20 बजे मृत घोषित कर दिया गया। रात करीब 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। “उन्होंने यह भी कहा, “गर्दन पर गहरे गला घोंटने के निशान के अलावा, उसके शरीर पर कोई और निशान नहीं मिला।”

Court extended Sheejan’s police remand for 2 days, maternal uncle said “Many changes had come in Tunisha, she had also started wearing hijab”

इसे भी पढ़े : The Viral Fever के संस्थापक अरुणाभ कुमार यौन उत्पीड़न मामले में बरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here