झारखंड में फ़ैल रहा कोरोना संक्रमण, 200 से अधिक एक्टिव मरीज

0

रांची: एक बार फिर से झारखंड में कोरोना संक्रमण फ़ैल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं और 200 से अधिक मरीज एक्टिव हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 226 हो गई है।पिछले 24 घंटे में धनबाद और देवघर में 17 नए मामले दर्ज किए गए हैं। धनबाद में 8 नए संक्रमित जबकि देवघर में 9 नए संक्रमित मिले। धनबाद के सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि रैपिड एंटीजेन टेस्ट में सभी 8 मामले पॉजिटिव निकले हैं.स्वास्थ्य विभाग अपनी रिपोर्ट पर 100 फीसदी भरोसा नहीं करता है।उन्होंने कहा, ‘इसलिए 100 फीसदी पुष्टि के लिए हमने नमूने रांची भेज दिए हैं।’आठ मरीजों में दो एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के छात्र हैं और जामताड़ा और साहेबगंज जिले के हैं।हालांकि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।अस्पतालों में मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार भी एक्टिव मोड में हैं। केंद्र सरकार ने भी राज्य को अलर्ट रहने और बेड की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here