सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड-CUJ का दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को,राष्ट्रपति मुर्मू लेंगी भाग

0

रांची : सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड-CUJ का दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को आयोजित किया गया है। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाग लेंगी। श्रीमती मुर्मू 28 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे रांची पहुंचेंगी और दोपहर तीन बजे लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गयी है।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्य सरकार और विवि प्रशासन द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है।राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा झारखंड दौरा होगा.इससे पूर्व में वर्ष 2022 में रांची व बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गई थी.इसके बाद वर्ष 2023 में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन तथा ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में आई भाग लेने आयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here