आज जामताड़ा में बराकर नदी पर सीएम चम्पाई सोरेन ने बरबेंदिया- वीरग्राम के बीच बनने जा रहे उच्चस्तरीय फोर लेन पुल का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इस पुल के बन जाने पर जामताड़ा से निरसा/ धनबाद की दूरी काफी कम हो जायेगी। इस क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन के तौर पर बन रहे पुल से क्षेत्र के किसानों, छात्रों एवं आम लोगों के लिए बंगाल समेत झारखंड के बाकी शहरों की कनेक्टिविटी आसान हो जायेगी।



