कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह पहुंचे ईडी के जोनल कार्यालय

0

रांची : आज शनिवार 24 दिसंबर को कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ईडी के जोनल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विधायक मिडिया को बिना किसी सवाल का जवाब दिए ही ईडी दफ्तर के अंदर चले गए। हालाँकि उन्होंने ईडी द्वारा पूछताछ के बाद मीडिया से बात करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार सरकार गिराने को लेकर कैश कांड मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ शाम तक चलेगी। झारखंड सरकार गिराने की साजिश से जुड़े कैश कांड में बेरमो विधायक अनूप सिंह को ईडी ने 16 दिसंबर को 24 दिसंबर के दिन 11 बजे ईडी के रांची जोनल ऑफिस पहुंचने को कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here