सीएम आवास के बाहर कुर्मी समाज की ओर से होर्डिंग लगाकर नीतीश कुमार को दी बधाई

0

CMसातवीं बार सीएम की कुर्सी संभालने वाले नीतीश कुमार को अभी से ही बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया है। सीएम आवास के बाहर कुर्मी फाउंडेशन की होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने का संदेश दिया गया है। आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार खुद भी इसी बिरादरी से आते हैं और कुर्मी समाज में इनकी अच्छी पैठ है। सीएम आवास के बाहर लगे इस बड़े बैनर नीतीश कुमार की एक बड़ी तस्वीर लगाई गई है। कुर्मी फाउंडेशन ने  नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि बिहार पिछले 15 सालों में लगातार विकास की सीढ़ियां चढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। ranjana