कोयम्बटूर कार ब्लास्ट : NIA ने तमिलनाडु में 60 जगहों पर की एक साथ छापेमारी, ISIS का कनेक्शन

0

कोयंबटूर कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 3 राज्यों में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने आईएसआईएस समर्थकों से कथित संबंधों को लेकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में 60 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। अकेले कर्नाटक में 45 ठिकानों पर छापेमारी की गई। एनआईए को आईएस से जुड़े कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो के जरिए इन लोगों को कट्टरपंथी बनाया गया था.

पिछले साल 23 अक्टूबर को कोयम्बटूर में संगमेश्वर मंदिर के पास खड़ी एक कार में धमाका हुआ था. इसमें कार मालिक जमिशा मुबीन की मौत हो गई। विस्फोट के समय वह कार में था। वह 29 साल के थे और पेशे से इंजीनियर थे।जांच एजेंसी के मुताबिक, विस्फोट के समय मुबीन की कार में दो एलपीजी सिलेंडर थे, जिनमें से एक में विस्फोट हो गया। अगर दूसरा धमाका होता तो मंदिर और उसके आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचता।

इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुबीन के 5 साथियों को भी गिरफ्तार किया है. इन सभी को यूएपीए के तहत 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद थलका, मोहम्मद असरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज हैं.

कोयम्बटूर ब्लास्ट से ISIS कनेक्शन
कोयम्बटूर कार ब्लास्ट में मिला ISIS कनेक्शन एनआईए ने जांच के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 109 सामान बरामद किया गया है। इसमें इस्लामी विचारधारा से संबंधित नोटबुक भी शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने स्वीकार किया है कि वह श्रीलंका में 21 अप्रैल, 2019 को हुए सिलसिलेवार धमाकों के आरोपियों से मिला था, जो आईएसआईएस से जुड़े थे। इसी तरह आईएसआईएस की विचारधारा ने मुबीन को कट्टरपंथी बना दिया। हालाँकि, उसका प्रशिक्षण अधूरा था और वह विस्फोटकों को संभाल नहीं सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here