रातू थाना क्षेत्र में कोयला व्यापारी की गोली मारकर ह’त्या, मरांडी को पुलिस अधिकारी पर संदेह

0

रांची : जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित आस्थापुरम में दो बाइक सवार अपराधियों द्वारा कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव को गोली मार दी गई . इस घटना में कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के साथ-साथ पुलिस अधिकारी पर भी संदेह जताते हुए कहा है कि अभिषेक को पीएलएफआई संगठन से पूर्व में धमकी भी मिली थी,इसके बावजूद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए।मरांडी ने पोस्ट किया ”राजधानी रांची के लचर कानून की फिर से पोल खुल गई। रातू थाना क्षेत्र में कोयला व्यापारी अभिषेक श्रीवास्तव को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है।सूचना है कि अभिषेक को पीएलएफआई संगठन से पूर्व में धमकी भी मिली थी,इसके बावजूद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए।लगातार इस प्रकार के अपराध घटित होने से राज्य सरकार के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी संदेह के घेरे में आ रहे हैं।@jharkhandpolice तत्परता दिखाते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here