सीएम सोरेन:मरांग बुरु कैप्टन करमजीत और एक अन्य शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करे

0
hemant soren

हजारीबाग: जम्मू के केरी बट्टल में पेट्रोलिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में हज़ारीबाग़ के असिस्टेंट कमांडेंट करमजीत सिंह बख्शी(पुनीत) शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में LOC के पास आतंकियों द्वारा आईईडी लगाई गई थी जिसके विस्फोट में करमजीत सिंह सहित दो जवान शहीद हो गए जबकि एक एनी घायल हो गए. असिस्टेंट कमांडेंट करमजीत सिंह बक्शी शहर के प्रसिद्ध क्वालिटी होटल के संचालक अजिंदर सिंह बख्शी के पुत्र थे ।हजारीबाग के रहने वाले इस वीर सपूत की 5 अप्रैल को शादी भी थी। जिस घर से बारात निकलने वाली थी।उसी घर से इस शहीद की अर्थी उठेगी। करमजीत सिंह सहित दोनों जवानों की शहादत पर दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.सीएम सोरेन ने भी शोक व्यक्त किया ”जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखण्ड से कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और सेना के एक और जवान के शहीद होने की दुःखद खबर मिली।मरांग बुरु शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here