रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि देश के स्वाधीनता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की निर्णायक भूमिका रही थी.हमें इस बात का गर्व है कि हम एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां अनेक वीरों एवं वीरांगनाओं ने जन्म लिया. इनके नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज हैं.हम अपने इन अमर वीर शहीदों के सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनायी गयी. नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.अनिर्बान बोस ने की अध्यक्षता में रांची में मेन रोड स्थित सीटू राज्य कार्यालय के परिसर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एक सभा की गयी.



