रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ के गोला प्रखंड स्थित चिड़ा पंचायत के तिरला मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने ₹49 करोड़ 95 लाख की 48 योजनाओं का उद्घाटन एवं ₹98 करोड़ 94 लाख की 124 योजनाओं का शिलान्यास किया। श्रम विभाग तथा डीएमएफटी के तहत 92 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला।सीएम ने कहा आज आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ आया हूँ। सभी जिलों में जाकर मैं इस अभियान की समीक्षा कर रहा हूँ। शिविर के जरिए लाखों लोग योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, आप भी अपने गांव, पंचायत, वार्ड में लगने वाले शिविरों के जरिए राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें। जोहार!गोला को डिग्री कॉलेज का उपहार मिलेगा। जल्द कॉलेज के निर्माण हेतु आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ में आवागमन को बेहतर करने के उदेश्य से ₹250 करोड़ की लागत से 400 KM ग्रामीण सड़क एवं ₹450 करोड़ की लागत से 250 KM उच्च स्तरीय पथ का निर्माण हो रहा है.

मुख्यमंत्री Hemant Soren कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब जाने लगे तब उनकी नजर गोला के यूएसएच बरियातु स्कूल में पढ़ाई कर रही अफसाना एवं राखी पर पड़ी, दोनों मुख्यमंत्री की तस्वीर को थामे थी। मुख्यमंत्री सीधे उन बच्चियों के पास गए और बातचीत की।



