CM hemant soren : यह उपचुनाव एक मां की ममता को मजबूत करने का वक्त है

0

CM hemant soren: This by-election is the time to strengthen a mother’s love

1985 नीति पर मिठाई बाँटने वाले आजसू और भाजपा वाले क्या जानें 1932 खतियान की मांग करने वालों का संघर्ष।यह लोग आपके सामने सिर्फ़ घड़ियाली आंसू बहा सकते हैं और पीछे के दरवाजे से आपके ही खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं। इन लोगों ने झारखण्ड को सिर्फ पीछे धकेलने का काम किया है।विपक्ष वाले यह वही लोग हैं, जिन्होंने ओबीसी आरक्षण घटाकर 14% किया था। जब यह सरकार में थे तो ओबीसी आरक्षण पर चुप रहे।हमारी सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 27% कर विधेयक को विधानसभा से पारित कराया। इनको 1932 खतियान, गरीब, वंचितों से लेना देना नहीं। इन्हें सिर्फ पूंजीपतियों से मतलब है।आदिवासियों-मूलवासियों को सबसे पहले नौकरी मिले, इसके लिए हम नियोजन नीति लेकर आये। लेकिन दुर्भाग्य है जब भी हम यहां के युवाओं को नौकरी देने के लिए कानून बनाते हैं तो भाजपा-आजसू के लोग बाहरी राज्यों के युवाओं के साथ मिलकर यहां के युवाओं की हकमारी करते हैं।इस बार उपचुनाव में भी आजसू-भाजपा का धनतंत्र काम नहीं आएगा। हम बड़े-बड़े व्यापारियों के जनप्रतिनिधि नहीं हैं। हम विपक्ष की तरह कोयला व्यापारी नहीं हैं। हम नेतृत्व करते हैं यहां के आदिवासियों, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा का। जो अपने जीवन का संघर्ष करता है। हम उसके साथ खड़े रहते हैं।चुनाव आता है तो विपक्ष के लोग आपको अपने पैसे की ताकत दिखाने की कोशिश करते हैं। इनको लगता है धनतंत्र का उपयोग कर यह लोकतंत्र को हरा देंगे। रामगढ़ की जनता ऐसा होने नहीं देगी। जबकि हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। ग्रामीणों की आमदनी कैसे बढ़े उसके लिए कार्य कर रहे हैं।आज मां की ममता जनता की अदालत में हैं। ममता देवी जी का संघर्ष आपके सामने हैं। आप सभी माताओं-बहनों से आग्रह है इस उपचुनाव आप मां की ममता के लिए भारी मात्रा में वोट डालने घर से बाहर निकलें। आप लोगों की यह परीक्षा की घड़ी है। यह उपचुनाव एक मां की ममता को मजबूत करने का वक्त है।

CM hemant soren: This by-election is the time to strengthen a mother’s love

इसे भी पढ़े : JPSC ने निकाली 208 पदों पर वैकेंसी,37400- 67000 होगी सैलरी

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here