CM Hemant Soren congratulated the newly appointed Governor of Maharashtra and Jharkhand
आज निवर्तमान झारखण्ड राजयपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों को बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट किया झारखण्ड के नव नियुक्त राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन जी को राज्य की जनता की ओर से अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखण्ड की वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर श्री रमेश बैस जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
CM Hemant Soren congratulated the newly appointed Governor of Maharashtra and Jharkhand
इसे भी पढ़े : महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ की जानकारी ली



