पलामू : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी के पकरिया पंचायत और हरिहरगंज पंचायत में आयोजित शिविर में आए ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रहे योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।मुख्यमंत्री पलामू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। पलामू के 21 प्रखण्ड के 265 पंचायत एवं 05 नगर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा। करीब 400 शिविर के माध्यम से लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।



