अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम ने सभी को बधाई दी है। साथ ही झारखण्ड की बेटियों को भी आगे बढ़ने के सभी अवसर मिले, इस पर हमारा विशेष फोकस होने कि बात कही है।सीएम ने ट्वीट किया ”हमारी बेटियां किसी से कम नहीं। हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं बेटियां। देश की तरह हमारे झारखण्ड की बेटियों को भी आगे बढ़ने के सभी अवसर मिले, इस पर हमारा विशेष फोकस है।हमारी बेटियां इसरो केंद्र जाकर अंतरिक्ष से जुड़ी बारीकियां सीख कर आ रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से राज्य की 7 लाख से अधिक बेटियों को जोड़ कर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अपनी मेहनत और लगन तथा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य की बेटियां आज विदेश में उच्च शिक्षा ले रही हैं। बेटियों को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, कोचिंग अथवा कौशल विकास से संबंधित भी कई योजनाओं चलायी जा रही हैं। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”



