चिराग पासवान: झारखंड में हमारी पार्टी का मजबूत जनाधार है’

0
Chirag Paswan

रांची में मीडिया से बात करते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है। हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है। झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है, मेरा जब जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक ही राज्य थे तो यह मेरी जन्मभूमि भी और मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है… पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी, यह फैसला किया गया है। अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या अकेले इस पर चर्चा जारी है और बताया जाएगा।”

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan झारखंड के धनबाद में “जन आक्रोश रैली” को संबोधित किया। धनबाद की आक्रोश रैली में चिराग पासवान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा झारखंड प्रदेश ने एक ऐसे मुख्यमंत्री को देखा, जिसे पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। इससे झारखंड और झारखंडवासियों को दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा। आनेवाले विधानसभा के चुनाव में आपका एक-एक मत झारखंड के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। इसलिए अपने एक-एक मत का सदुपयोग कर ऐसे प्रत्याशी को चुनें जो जीतने के बाद दिन-रात आपके विकास के लिए कार्य करे, झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा आनेवाला विधानसभा चुनाव हमलोगों के पांच साल का भविष्य निर्धारित करेगा। हमलोगों ने पिछली बार एक गलत चुनाव करके अपने जीवन के पांच साल बर्बाद करने का काम किया। भ्रष्ट राज्य सरकार के कारण झारखंड में पांच सालों तक विकास का कार्य बाधित रहा। पांच सालों तक हमारे प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here