छत्तीसगढ़: बात करने से मना करने पर शख्स ने 20 वर्षीय महिला को 51 बार पेचकस से वार कर कर दी ह’त्या

0

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने बात करने से इंकार करने पर 20 वर्षीय एक महिला की पेचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.शहर के पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना 24 दिसंबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के पंप हाउस कॉलोनी में हुई. पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी वहां पहुंचा तो पीड़िता घर में अकेली थी। उसने उसकी चीखों को दबाने के लिए उसके मुंह को तकिए से ढक दिया और पेचकश से उस पर 51 बार वार किया।अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के भाई ने बाद में घर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ पाया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम कर रहा था और महिला उसमें यात्रा करती थी।आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन पर संपर्क में रहे। अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी।उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here