छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद 6 नक्सलियों के श’व बरामद किए गए। ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल रही। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मा’र गिराया है।मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ रही है।”छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, परसो नक्सलियों ने तीन ग्रामिणों की ह’त्या की थी जिसके बाद तलाशी के लिए यह टीम गई थी। नक्सलियों के श’व बरामद हुए हैं, तलाशी अभियान जारी है… चुनाव का आना-जाना लगा रहेगा लेकिन यह छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या है जिसे दूर करना है।”



