चंपई सोरेन की तीसरी कैबिनेट बैठक 15 फरवरी को

0

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है.गौरतलब है कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक थी.वहीं, गुरुवार को एक बार फिर कैबिनेट बैठक बुलाई गई है.16 फरवरी को कैबिनेट विस्तार होना है. लेकिन उससे पहले 15 फरवरी को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है.कैबिनेट बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं.इस कारण 16 फरवरी को होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले ही कैबिनेट की बैठक होगी, जबकि कैबिनेट की बैठक दो दिन पहले ही हुई थी.ऐसे में यह कैबिनेट काफी अहम होने वाली है. गौरतलब है कि सोमवार की कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन की यह तीसरी कैबिनेट बैठक होगी.फिलहाल कैबिनेट में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम ही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here