मंगलवार,02 मई-23 को राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कर-कमलों से रांची में आयोजित कार्यक्रम दौरान राज्य भर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस(उत्कृष्ट विद्यालय) का लोकार्पण किया जाना है। उक्त के निमित्त चाईबासा डीसी के द्वारा मुख्य कार्यक्रम के सापेक्ष जिलास्तरीय कार्यक्रम स्थल +2 जिला स्कूल- चाईबासा में चल रहे तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में सम्मिलित जिला के 4 विद्यालयों का भी लोकार्पण निर्धारित है।मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को प्रदेश के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। उद्घाटन कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। उद्घाटन कार्यक्रम ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय धुर्वा रांची में होगा.इसके साथ ही इन उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।



