चाईबासा : आज चाईबासा जिला कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष की बैठक का विधिवत उद्घाटन हुआ.चाईबासा में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक को आज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया. पश्चिम सिंहभूम जिला कार्यालय में झारखण्ड के प्रदेश कार्य समिति बैठक कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में इस साल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतिम मन की बात सुना गया।आज चाईबासा में झारखंड प्रदेश भाजपा द्वरा आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी डॉ. लक्ष्मी बाजपाई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.



