रांची : आज Cancel JSSC CGL एक्स पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इनके आक्रोश को हेमंत सरकार को हल्के में लेने की गलती नहीं करने को कहा है। एक्स पर मरांडी ने कहा है कि JSSC CGL परीक्षा में धांधली के विरोध में आज पूरे दिन अबतक झारखंड के क़रीब पाँच लाख युवा-बेरोज़गारों ने सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन सरकार के प्रति अपने ग़ुस्से और आक्रोश का अभूतपूर्व एहसास कराया है। साथ ही चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन आगे और तेज होगा। हेमंत सरकार इनके आक्रोश को हल्के में लेने की गलती नहीं करे।




