Delhi: KKR टीम के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी का पीछा करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

0

पश्चिम दिल्ली में आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी का कथित रूप से पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा,”शुक्रवार को कीर्ति नगर थाने में ईमेल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने चालक के साथ कार से छतरपुर से अपने घर वापस जा रही थी।”कीर्ति नगर इलाके में लाल बत्ती पर इंतजार के दौरान बाइक सवार दो लोगों ने तेज गति से उनकी कार को पार किया और उनकी कार के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी.डीसीपी ने कहा कि उन्होंने उसे घूरना शुरू कर दिया और उसकी कार पर हाथ फेरा।शनिवार को कीर्ति नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी की सजा),धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354डी (पीछा करना), 427 (शरारत से पचास रुपये की राशि को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान, इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपियों की पहचान पांडव नगर निवासी चैतन्य शिवम (18) और पटेल नगर निवासी विवेक (18) के रूप में हुई।डीसीपी ने कहा कि आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति पीड़ित की कार का पीछा करते दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here