लॉटरी लगवाने के नाम पर करते थे ठगी, बिहार के रहने वाले 11 साईबर अपराधियों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता में बिहार के रहने वाले 11 साईबर अपराधी बोकारो पुलिस के हत्थे चढ़े, बोकारो के चीरा चास में रहकर लॉटरी लगवाने के नाम पर लोगों से करते थे.इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने एंड्रॉयड, की-पैड मोबाइल के 41 पीस, एयरटेल और जिओ का सीम 36 पीस, लॉटरी के कूपन 4 बंडल, विभिन्न कंपनी के चार्जर 15 पीस, एटीएम कार्ड 3 पीस, रजिस्टर 2 पीस, कॉपी 17 पीस, स्पीड पोस्ट का बारकोड 1 पैकेट, मोहर 18 पीस, स्टाम्प पेड 3 पीस बरामद किया है. छापेमारी अभियान के दौरान 3 साईबर अपराधी भागने में सफल रहे.गिरफ्तार सभी साईबर अपराधी बिहार के नालंदा, जहानाबाद, पटना, दरभंगा जिले के रहने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here