बीजापुर: बीजापुर नक्सल मुठभेड़ में भारी मात्रा में हत्यार मिले ,3 महिला नक्सली सहित 13 नक्सली मारे गए

0

बीजापुर : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल की है . इस साल के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर को अंजाम देते हुए बीजापुर सिक्योरिटी फोर्स ने 13 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. मंगलवार को मुठभेड़ के बाद 10 शव बरामद किए गए थे. वहीं आज बुधवार को जंगल से तीन नक्सली का शव बरामद किया गया है. मुठभेड़ के दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गया है.बीजापुर, 03 अप्रेल। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंड्रा के जंगल में हुई मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली सहित कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है। मारे गये नक्सलियों में अधिकाश पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 के होने की संभावना है। वहीं बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने का दावा मुठभेड़ में शामिल डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बल के जवानों ने किया है। घटनास्थल से अब तक एक नग एलएमजी आटोमेटिक हथियार, एक नग 303 रायफल एक नग 12 बोर रायफल एवं भारी मात्रा में बीजीएल शेल्स व लांचरर्स हथियार एवं गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित वापस कैंप लौट आये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बल नक्सल उन्मूलन अभियान पर रवाना हुई थी, 02 अप्रैल को सुबह सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कोरचोली-लेंड्रा के जंगलों में पहुंचे। इसी दौरान गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। अब तक कुल 13 नक्सलियों के शव के साथ उक्त ऑटोमैटिक हथियार के बरामद होने से कई बड़े इनामी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया. इस बीच सीआरपीएफ की 202वीं बटालियन का एक कोबरा कमांडो का पैर अनजाने में एक प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here