बिहार: जमुई में महिला स्वास्थ्यकर्मी को जबरन किस करने का वीडियो वायरल हुआ। DSP अभिषेक कुमार सिंह ने बताया, “पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया गया है। प्रथम दृष्टि में सामने आया है कि उन दोनों में पहले से संबंध है। हालाँकि पीड़िता का कहना है कि वो उस व्यक्ति को नहीं जानती है।पीड़ित महिला ने कहा ”पीछे से किसी अज्ञात ने आकर मेरा मुहं दबाया। मैं छटपटाने लगी। वे किस कारण आया, क्या करने आया ये मैं नहीं बता सकती। मैं उस व्यक्ति को नहीं जानती। मैंने FIR दर्ज़ करा दी है”



