बिहार चुनाव : सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस-राजद में रार, आज दिल्ली दरबार में होगा फैसला

0

Soniya Gandhiबिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों मे सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है। एनडीए में लोजपा अलग राह पर है तो इधर महागठबंधन में तेजस्वी ने कांग्रेस को जो सीट ऑफर किया है उससे कांग्रेस नाराज है। बताया जाता है कि राजद कांग्रेस को 55 से ज्यादा सीट नहीं देना चाहती है और कांग्रेस 70 से कम सीटों पर लड़ने को राजी नहीं है। अब इसपर मोलजोल करने को लेकर राजद तैयार नहीं है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस की आज बैठक होने वाली है।   बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बैठक होने वाली है। इस महत्वपूर्ण होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई सीनियर नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बैठक में ही अंतिम फैसला लिया जाएगा की 70 सीट नहीं मिलने पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या हर बार की तरह राजद के रहमोकरम पर चुनाव लड़ेगी।   बिहार चुनाव के लिए बनी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी भी जल्द ही चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी।  बताया जा रहा है कि बैठक के बाद इसका ऐलान करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आप को बता दें कि बिहार में राजद के रवैये से महागठबंधन टूटता जा रहा है। महागठबंधन से सबसे पहले जीतन राम मांझी और उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा अलग हो चुके हैं। अब देखना है कि कांग्रेस का फैसला क्या होता है। ranjana pandey