BAU दीक्षांत समारोह: 1021 विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण, कृषि मंत्री, राज्यपाल, संजय सेठ हुए शामिल

0
Birsa Agricultural University

दीक्षांत समारोह, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय।रांची बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 8 वां दीक्षांत समारोह में आज राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार , केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं.दीक्षांत समारोह में 1021 विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया . संजय सेठ ने कहा आज का यह समारोह डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए संकल्प का दिन भी है। कैसे भारत की कृषि में बेहतर सुधार हो सके। कैसे पैदावार बढ़े। कैसे हमारे किसान समृद्ध हों। प्राकृतिक कृषि और मिलेट के उत्पादन की तरफ किसानों का आकर्षण बढ़े।यह हम सबकी जिम्मेदारी है और इसमें आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए आप सबसे अनुरोध है कि इस क्षेत्र में नवाचार करें। 2047 का भारत कृषि क्षेत्र में भी नए आयाम बनाए, इस लक्ष्य के साथ काम करें।हम सब साथ चलकर ही भारत की कृषि का प्राचीन गौरव लौटा सकते हैं।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कहती हैं, ”देश के GDP में कृषि क्षेत्र का 18 प्रतिशत का योगदान है . 70 प्रतिशत आबादी वाले समूह की ये भागीदारी वैसे तो कम है पर देश के किसानों की भूमिका को कभी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता . कृषि विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि कैसे किसानों की आय में वृद्धि हो , कैसे वो उन्नत कृषि के साथ जुड़ पाए , कैसे झारखंड के किसान सशक्त बनें . याद रहे आपके लिए देश और राज्य पहली प्राथमिकता में है . आपके ईमानदार पहल से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव संभव है .”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here