रांची: जाली नोट की गुप्त सूचना पर रांची पुलिस की छापामारी दल ने कार को रोककर जांच की तो पाँच सौ रुपये के नकली नोटों से भरे कार्टन मिले। एक कार्टन में 42 बंडल पाए गए, जिनमें 20 बंडल में 300-300 और 22 बंडल में 350-350 जाली नोट थे.पूछताछ में पता चला कि दिल्ली निवासी नीरज कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक संगठित गिरोह नकली नोटों का कारोबार करता है। नीरज फोन व व्हाट्सएप से ग्राहकों को गिरफ्तार अभियुक्त मो. साबीर उर्फ राजा और साहिल उर्फ करण तक पहुँचाता है। गिरोह असली नोट ऊपर-नीचे रखकर बीच में नकली नोटों के बंडल देता है और इसके बदले 40-50 हजार रुपए वसूलता है। इस धंधे में शामिल लोगों को 20-30% कमीशन दिया जाता है तथा नकली नोट बाजार में खपाए जाते हैं। मो0 साबीर उर्फ राजा, साहिल कुमार उर्फ करण को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।




