बरही SDO कार्यालय: वोटर आईडी सुधार के नाम पर बड़ा बाबू का 100 रुपए घूस लेते वीडियो वायरल

0
sdo office

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल कार्यालय (SDO Office) के बड़ा बाबू का एक युवक से कथित तौर पर 100 रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला चौपारण प्रखंड के एक युवक से जुड़ा हुआ है। युवक बड़ा बाबू (वरिष्ठ लिपिक) के पास वोटर आईडी कार्ड में त्रुटि सुधार कराने और एफिडेविट (शपथ-पत्र) से संबंधित काम के लिए आया था।वायरल वीडियो में कथित तौर पर बड़ा बाबू आवेदक से कहते सुनाई दे रहे हैं, “ऑफिस आए हो तो कुछ ना कुछ तो देना पड़ेगा ना!” इस पर युवक अपनी मजबूरी बताता है, लेकिन अंततः ‘खर्चा-पानी’ के नाम पर टेबल पर 100 रुपये का नोट रख देता है जिसे बड़ा बाबू रख लेते हैं.वीडियो सामने आने और विवाद बढ़ने पर आरोपी लिपिक ने सफाई दी है कि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं ली है। उनके अनुसार यह राशि एफिडेविट की आधिकारिक फीस थी और उन्होंने इस नोट को फाइल में ही संभालकर रखा था।स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here