रांची : राज्य ने तीसरी बार सरकार में मंत्री पद कि शपथ लेने के बाद आज बन्ना गुप्ता ने नेपाल हॉउस स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया.मौके पर मंत्री ने कहा कि अनुमंडल और जिला अस्पतालों को व्यवस्थित करके आगे बढ़ने का काम किया जाएगा।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद मिडिया को बताया, “हम अधिक जनशक्ति को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमने कुछ तत्काल कार्यों को शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये का एक अलग बजट भी बनाया है, जो धन की कमी के कारण रुके हुए हैं। इस तरह से विभागीय स्तर की लंबी चौड़ी प्रक्रिया से गुजरे बिना अस्पतालों की सभी छोटी-मोटी बुनियादी जरूरतों को उसी स्तर पर पूरा कर लिया जाएगा. “




