बाबूलाल मरांडी: सत्र के दो दिन पहले तक…मुख्यमंत्री के चेहरे पर जेल जाने का डर साफ नजर आ रहा

0
cm hemant soren

झारखण्ड : बजट सत्र के चौथे दिन बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है ”मुख्यमंत्री Hemant Soren को इन दिनों भाजपा की बड़ी चिंता सता रही है। मेरी सलाह है कि भाजपा की चिंता छोड़ अपने भविष्य की चिंता करें। आपने भ्रष्टाचार का जो तांडव मचाया है, उसका अंजाम आपको भुगतना ही होगा।सदन के भीतर भाजपा विधायकों के उपस्थिति पर सवाल उठाने से पहले मुख्यमंत्री अपने गिरेबां में झांके। बजट सत्र को लेकर सरकार कितनी गंभीर है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्र के दो दिन पहले तक वित्त मंत्री मीडिया में बयान देते थे कि विभाग के अधिकारी बजट के प्रारूप को लेकर उनसे कोई चर्चा तक नहीं की।सत्र के दौरान सरकार पूरी तरह दिशाहीन नजर आ रही है। महज औपचारिकता के लिए सरकार ने बजट सत्र आहूत की है। मुख्यमंत्री के चेहरे पर जेल जाने और सजायाफ्ता होने का डर साफ नजर आ रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here