रांची : मंगलवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बजट की प्रति भेंट की.जिसके बाद विधानसभा में वर्ष 2024 – 25 के लिए एक लाख,28 हजार, 900करोड़ का बजट पेश किया गया.वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार की बजट पिछली बार की तुलना में 10 फीसदी अधिक है.बजट पर बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी है और बजट को कॉपी पेस्ट की संज्ञा दी है.मरांडी ने कहा ”चम्पई सोरेन सरकार द्वारा पेश किया गया बजट ‘खाओ-पकाओ बजट है’ । इस बजट में कुछ भी नयापन नहीं है… पिछले 4 सालों से सिर्फ जनता को लूटने का बजट लाया जा रहा है। ना तो किसानों के ऋण माफ हो रहे, ना युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा, ना ही विकास का कोई कार्य हो पा रहा है…”



