अफगानिस्तान में ह*मला, 400 लोगों की मौ*त,पाकिस्तानी ने अस्पताल पर ह*मले के आरोप को किया इंकार

0
attack in kabul

पाकिस्तान/अफगानिस्तान: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ड्रग रिहैबिलिटेशन पर एयर स्ट्राइक की। उनके इस हवाई हमले से अब तक 400 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 250 लोग घायल हैं।तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर लोगों की हत्या का आरोप लगाया है.दूसरी तरफ पाकिस्तान इस हमले को लेकर इंकार कर रहा है.पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने अस्पताल को निशाना बनाने से इनकार किया है.पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया है कि कार्रवाई को बहुत सावधानी से अंजाम दिया गया ताकि कोई भी अतिरिक्त नुकसान ना हो। बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का अस्पताल पर हमले का दावा झूठा और गुमराह करने वाला था। इसका मकसद लोगों की भावनाओं को भड़काना और सच्चाई से पर्दा हटाना है।पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय का कहना है कि हमले में काबुल और पूर्वी अफ़ग़ान प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों और ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया गया.इस बीच,भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है. भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में पाकिस्तान की ओर से ‘अस्पताल में हुए हमले’ की निंदा करते हुए उसे ‘कायरतापूर्ण’ और ‘जनसंहार’ बताया है.

अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुलह परिषद के पूर्व प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट में हवाई हमलों की निंदा की है.उन्होंने लिखा, “मैं अफ़ग़ानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें आम नागरिकों की भी जान गई है. ये हमले, जो पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों के सिद्धांतों के बिल्कुल ख़िलाफ़, अंतरराष्ट्रीय क़ानून का स्पष्ट उल्लंघन और किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here