आज रांची सांसद संजय सेठ का एक और चुनावी वायदा पूरा हो गया है। आज सांसद ने सौदाग पंचायत में बने रेलवे अंडरपास का लोकार्पण किया। 40 मीटर लंबे, 4 मीटर चौड़े और 3.5 मीटर ऊंचाई वाले इस अंडरपास से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सकेगा। ₹3.5 करोड रुपए की लागत से इसका निर्माण रेलवे के द्वारा किया गया है।इस मौके पर संजय सेठ ने कहा ”मेरे चुनावी दौरे के दौरान ग्रामीणों ने समस्या बताते हुए यहां अंडरपास निर्माण की मांग की थी। मैंने आश्वस्त किया था कि इसका निर्माण मैं करवाऊंगा। सारी प्रक्रिया पूर्ण कर, अंडरपास का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार।”



