अमित चौधरी बने मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अध्यक्ष

0

दिनांक 16 अप्रैल 2023 लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रथम तल परिसर में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई सभा की अध्यक्षता कर रहे विकास अग्रवाल ने सभा मैं आए हुए सभी पूर्व अध्यक्षगण एवं सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया तत्पश्चात सचिव विकास अग्रवाल ने सभा के समक्ष उनके द्वारा किए गए सालों भर के कार्यक्रम को सभा के समक्ष रखा सभा ने तालियां बजाकर पारित किया कोषाध्यक्ष सिद्धांत तोदी ने साल भर के आय-व्यय का ब्यौरा सभा के समक्ष रखा जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया उसके बाद साल सभी संयोजकों को प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया तत्पश्चात चुनाव पदाधिकारी श्री प्रवीन जैन छाबड़ा एवं श्री वरुण जालान द्वारा चुनाव की जानकारी सभा के समक्ष रखी तत्पश्चात 1:30 से 5:30 बजे तक चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें अमित चौधरी को 229 वोट एवं अमित शर्मा जी को 147 वोट मिले। चुनाव पदाधिकारी श्री प्रवीन जैन छाबड़ा ने अमित चौधरी को माल्यार्पण कर उन्हें विजय घोषित किया एवं सत्र 2023 24 के लिए उन्हें अध्यक्ष घोषित किया। आज की सभा में पूर्व अध्यक्ष श्री विनय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राहुल मारु, मुकेश जालान, मुकेश काबरा, प्रवीण जैन छाबड़ा, अशोक लाट, मुकेश जाजोदिया, प्रभात साबू, राहुल अग्रवाल, वरुण जालान, तुषार विजयवर्गीय, अर्जुन सिंघानिया, विशाल पाडिया, मनीष लोधा, निवर्तमान अध्यक्ष दीपक गोयनका, समस्त कार्यकारिणी गण एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here