मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, रखा ये प्यारा नाम

0

ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने अपने परिवार में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। रिलायंस जियो के निदेशक और बिजनेस दिग्गज मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और आनंद अब एक स्वस्थ बच्ची और एक बच्चे के माता-पिता हैं। अंबानी परिवार ने मीडिया स्टेटमेंट में जानकारी देते हुए बताया कि ईशा की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। स्टेटमेंट में कहा गया हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को ईश्वर ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बेबी बॉय कृष्णा अच्छा कर रहे हैं।हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here