AJSU candidate ahead in 7th round trends in Ramgarh bypoll
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 2 मार्च 2023 को घोषित किए जाएंगे। पूरे प्रदेश की जनता की निगाहें रामगढ़ पर टिकी हैं।झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में NDA को बड़ी बढ़त मिली है। पांचवें राउंड की मतगणना के बाद AJSU उम्मीदवार सुनिता चौधरी 20 हजार मतों से आगे चल रही थी।7वें राउंड के रुझानों में भी आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 34000 वोटों से आगे चल रही हैं.कुड़मी-बहुल इस सीट पर हमेशा NDA का दबदबा रहा है और 2019 के चुनावों में भी BJP+AJSU को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले थे।इस उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी और यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के बीच सीधा मुकाबला है। ये दोनों पहली बार विधायक बनेंगे। क्योंकि बजरंग महतो पहली बार प्रत्याशी बने हैं।पूर्व विधायक ममता देवी यूपीए सरकार में शामिल थीं। जिसके चलते यूपीए महागठबंधन के मुख्यमंत्री, उनके परिवार के सदस्य, सांसद, विधायक और कई दिग्गज नेताओं ने प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में प्रचार किया है. साथ ही केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, सांसद, एनडीए से विधायक सहित कई दिग्गजों ने भी इस सीट को पाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।वहीं सुनीता चौधरी दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। जहां उन्हें 2019 में हुए पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बताते चलें कि यहां कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। मजे की बात यह है कि रामगढ़ से तीन बार विधायक रह चुके चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी पत्नी को इस चुनाव में मैदान में उतारा है। वहीं पूर्व विधायक ममता देवी के जेल जाने के बाद उनके पति को टिकट मिला। अब देखना होगा कि चंद्रप्रकाश की पत्नी जीतती है या ममता के पति जीतते हैं।
AJSU candidate ahead in 7th round trends in Ramgarh bypoll
इसे भी पढ़े : झारखंड: G20 शिखर सम्मेलन का शेड्यूल जारी


