After the new planning policy is approved by the Jharkhand cabinet, the recruitment process starts, JSSC releases the first advertisement
झारखंड कैबिनेट द्वारा नई नियोजन नीति स्वीकृत किए जाने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस संबंध में मंगलवार को JSSC द्वारा पहला विज्ञापन जारी किया गया, जिसके तहत झारखंड प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन में कहा गया
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय), झारखण्ड, राँची के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (भौतिक शास्त्र), प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र) एवं प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) के पदों की संसूचित रिक्तियों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 के लिये ऑन-लाईन (Online) आवेदन दिनांक 05.04.2023 से दिनांक- 04.05.2023 की मध्य रात्रि तक आमंत्रित किये जाते हैं।आवेदन संबंधी विस्तृत विवरणिका आयोग के वेबसाईट www.jssc.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणिका में अंकित अर्हतानुसार एवं शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित आयु सीमा के अन्तर्गत ऑन-लाईन आवेदन दे सकते हैं। आवेदन पत्र आयोग के वेबसाईट www.jssc.nic.in पर लॉग-इन करके समर्पित किया जा सकता है।दिनांक- 06.05.2023 की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए दिनांक 08.05.2023 की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। दिनांक- 10.05.2023 से दिनांक- 12.05.2023 के मध्य रात्रि तक ऑनलाईन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आई०डी० एवं मोबाईल संख्या को छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए पुनः लिंक उपलब्ध करायी जायेगी ।रिक्तियों की संख्या एवं अन्य सूचना तत्सम्बन्धी विवरणिका में अंकित है।

After the new planning policy is approved by the Jharkhand cabinet, the recruitment process starts, JSSC releases the first advertisement



