प्रो. सरोज शर्मा बनीं रांची विश्वविद्यालय की कुलपति

0
Santosh Kumar Gangwar

रांची: हाल ही में छात्र संगठन (NSUI) ने राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मिलकर नियमित कुलपति की नियुक्ति की मांग की थी जिसके बाद राज्यपाल ने रांची विश्वविद्यालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे नियमित कुलपति के पद के लिए प्रो. सरोज शर्मा के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.प्रो. शर्मा वर्तमान में दिल्ली स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के ‘यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन’ में डीन के पद पर कार्यरत हैं. पिछले कई महीनों से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे ऐसे में विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की एंट्री के बाद अब सत्र 2022-26 और 2025-29 की लंबित परीक्षाओं के आयोजन में तेजी आने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here