डाेरंडा बाजार में 12 से 14 नवंबर तक काली पूजा को लेकर प्रशासन ने जारी किया नया ट्रैफिक रूट

0

रांची : डोरंडा में काली पूजा में होने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने नया ट्रैफिक रूट चार्ट जारी किया है। दीपावली व काली पूजा के मद्देनजर 12 से 14 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक रूट तैयार किए गए हैं.आज रविवार शाम 6 बजे काली पूजा के लिए डोरंडा बाजार पंडाल का पट खुल जाएगा। पांच पंडित पूजा-अर्चना करेंगे, जो रात 12 बजे तक चलेगा। इस पंडाल को बनाने में 5 महीने का समय लगा है।डाेरंडा बाजार में 12 से 14 नवंबर तक चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश कर दिया गया है। नए ट्रैफिक रूट के अनुसार, हिनू से नामकुम जानेवाले वाहन चालकों को एजी मोड़, मेकान चौक, अंबेडकर चौक, कमांडेंट आवास, राजा रानी कोठी, छप्पन सेठ होते नामकुम जाना होगा।बता दें कि डोरंडा बाजार काली पूजा समिति ने 17 लाख रूपए खर्च हिमाचल प्रदेश का शिव मंदिर का बहुत ही खुबसूरत पंडाल बनवाया है। बंगाल के कारिगरों ने इसे अंतिम रूप दे दिया। समिति के सदस्य चंदन कुमार सिंह ने बताया कि लाइटिंग में लगभग 6 लाख रुपए खर्च किए गए। लाइटिंग का काम भी बंगाल से ही कराया गया है। 12 से 17 नवंबर तक लोग यहां शिव मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। 17 को ही मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here