रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुये CM ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया

0

Addressing public meeting in favor of Congress candidate Bajrang Mahato in Ramgarh by-election

आज रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया ।अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का धन बल फिर हारेगा तथा रामगढ़ का जन बल जीतेगा। सीएम ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री जी झारखण्ड आते हैं और कहते हैं कि झारखण्ड का भाजपा नेता लोग उनसे कहते हैं कि सरकार गिरा दो। विपक्ष इससे ज्यादा और कुछ नहीं सोच सकता है। सरकार बनने के बाद से यह इसी जुगत में लगा है। इन्हें दिन-रात कुर्सी दिखायी देती है। इसी षडयंत्र में यह लगे रहते हैं।आज विपक्ष ने एक आंदोलनकारी महिला को जेल में डलवा दिया। इन्होंने एक मासूम बच्चे को उसकी मां की ममता से वंचित कर दिया। विपक्ष में कोई संवेदनशीलता नहीं है। कुर्सी पाने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। रामगढ़ विधानसभा की जनता, आदिवासी-मूलवासी सरकार के हाथ मजबूत करेगी। आगामी उपचुनाव में मां की ममता को न्याय मिलेगा। एक बार फिर लोकतंत्र जीतेगा, विपक्ष का धनतंत्र हारेगा। रामगढ़ में जनता के बीच।हमने रामगढ़ के हजारों किसानों का कर्जा माफ किया। 20 वर्ष में पहली बार राज्य और रामगढ़ की जनता को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार मिला है। ममता देवी जी ने सरकार की हिस्सेदारी के रूप में आपकी सेवा करते हुए लाखों रामगढ़ विधानसभा वासियों को हक़-अधिकार से जोड़ा।

जनता जनार्दन से बड़ा कोई नहीं है। जब केला छाप वाले लोग रामगढ़ में थे तो सिर्फ कुछ हजार लोगों को राशन, पेंशन मिलता था। आज लाखों लोगों को राशन, पेंशन मिलता है। रामगढ़ की 35 हजार से अधिक किशोरियों को पढ़ाई के लिए भी राशि मिल रही है।विपक्ष का धनतंत्र नही, रामगढ़ का लोकतंत्र जीतेगा।आजसू-भाजपा की सरकार ने पूर्व में 11 लाख से अधिक राशन कार्ड काट दिया। यह लोग नहीं चाहते गरीब, जरूरतमंद आगे बढ़े। सुनियोजित तरीके से इन्होंने झारखण्ड को पीछे रखने का काम किया। आज हमने 20 लाख से अधिक को राशन कार्ड से जोड़ा। हम लोगों को अधिकार देते हैं, यह सिर्फ चुनाव में दिखते हैं।विपक्ष के लोग अधिकार देने वाले नहीं, लेने वाले लोग हैं। पिछड़े वर्ग के आरक्षण को भी इन्होंने 14% कर दिया था। हमने विधानसभा से विधेयक पारित कराकर पिछड़ा वर्ग आरक्षण फिर 27% कराया। यही आजसू और भाजपा को पचता नहीं है। जनता को अधिकार मिलता है तो इनके पेट में दर्द हो जाता है।यही आजसू-भाजपा के लोग हैं जिन्होंने झारखण्ड के युवाओं के लिए बनायी गयी नियोजन नीति को रद्द करवाया। बाहरी लोगों को साथ लेकर इन्होंने झारखण्डी युवाओं की हकमारी की। यह लोग नहीं चाहते कि झारखण्ड का युवा आगे बढ़े, झारखण्डवासी आगे बढ़े।यह उपचुनाव रामगढ़ की जनता की परीक्षा है। इस उपचुनाव में हम जनता की अदालत में आये हैं। मां की ममता को न्याय दिलाने आये हैं। एक आंदोलनकारी महिला के संघर्ष को सम्मान दिलाने आये हैं। चुनाव आपने करना है। विपक्ष का धनबल फिर हारेगा, रामगढ़ का जनबल जीतेगा।आज रामगढ़ में जनता के बीच।विपक्ष भ्रम में है कि पैसा बांट कर यह वोट खरीद लेंगे। रामगढ़ की जनता अधिकार के लिए लड़ती है। अधिकार देने वाली सरकार के साथ रहती है। आगामी रामगढ़ उपचुनाव में मां की ममता को न्याय मिलेगा। आदिवासी-मूलवासी की सरकार को और मजबूती मिलेगी।केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के दो जिलों का नाम बदलने की मंजूरी दी। औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशीव होगा।

Addressing public meeting in favor of Congress candidate Bajrang Mahato in Ramgarh by-election

इसे भी पढ़े : विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए CM

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here