अपर सचिव आदिवासी कल्याण अजयनाथ झा ने की बैठक,झारखंड आदिवासी महोत्सव का सोशल मीडिया पर मिलेगा रियल टाइम अपडेट

0

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित किए जाने वाला दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 को लेकर जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में तैयारियां जोरों पर है। महोत्सव की पल-पल की जानकारी झारखंड समेत देश-दुनिया के लोगों को सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध होगी। इसे लेकर आज दिनांक 01 अगस्त 2023 को अपर सचिव आदिवासी कल्याण श्री अजय नाथ झा ने चयनित इवेंट मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक की। जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय में आयोजित बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची डॉक्टर प्रभात शंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, खूंटी श्री सैयद राशिद अख्तर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में श्री अजयनाथ झा ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से संबंधित जानकारी रियल टाइम में अपडेट करने हेतु तैयारी पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टीम बनाने का निर्देश

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के दौरान 09 और 10 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जानकारी सोशल मीडिया पर ससमय उपलब्ध कराने के लिए अपर सचिव श्री अजय नाथ झा ने टीम बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके कार्य के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की डेडीकेटेड टीम बनाएं, जो इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी।

अपर सचिव श्री अजय नाथ झा ने सांस्कृतिक दल के सदस्यों के साथ भी बैठक की। महोत्सव में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here