रांची: झारखंड सरकार के अधिकारियों के मुताबिक शहर में तीन एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं.इस साल के अंत तक राजधानी के वीआईपी एरिया कांके रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।एलपीएन शाहदेव चौक स्थित सीएम हाउस से कांके रिंग रोड तक करीब 8.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। एलिवेटेड कॉरिडोर में कुछ स्थानों पर केबल ब्रिज और तीन स्थानों पर रैम्प का निर्माण किया जाएगा। चांदनी चौक से पहले पोटपोटो नदी और रिनपास चौक के पास रैंप बनाया जाएगा।पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार के निर्देश के बाद एलिवेटेड कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. तीन माह में डीपीआर बनेगी।तकनीकी और कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे।पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन माह के भीतर सर्वे करा लिया जाएगा। पेड़-पौधों का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।इससे पता चलेगा कि कितने पेड़ काटे जाएंगे। कितने लोग प्रभावित होंगे और कितने ढांचे टूटेंगे? अधिग्रहण के लिए कहां और कितनी जमीन की जरूरत होगी?



