‘पठान’ में आमिर की बहन निखत खान ने निभाया दमदार किरदार

0

Aamir’s sister Nikhat Khan played a strong character in ‘Pathan’

‘पठान’ ने पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण आज फिल्म के और बढ़ने की उम्मीद है।’पठान’ ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ (50 करोड़ रुपये) और यश की ‘केजीएफ-2’ हिंदी (52 करोड़ रुपये) के घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। ये बात तो सबको पता चल ही गई है, क्योंकि जैसे ही थिएटर में इसका खुलासा हुआ ये खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। लेकिन बहुत काम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में आमिर खान की बहन निखत खान भी हैं, जिन्होंने फिल्म में शाहरुख की मुंहबोली मां का किरदार निभाया है। अगर आपने पठान देख ली है हो सकता है कि आप आमिर की बहन को पहचानने से चूक गए हों। फिल्म में शाहरुख का किरदार अनाथ होता है। जिसे एक अफगानी महिला जिनका किरदार निखत द्वारा निभाया गया है वो शाहरुख को ‘पठान’ का नाम देती हैं। साथ ही उनके बाजू पर ताबीज भी बांधती हैं।

Aamir’s sister Nikhat Khan played a strong character in ‘Pathan’

इसे भी पढ़े : पठान ने पिछली फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन 55 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here