चतरा के जिला आयुष कार्यालय में हजारीबाग ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला आयुष पदाधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
hazaribagh acb

चतरा: जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. रामप्रकाश वर्मा को मंगलवार को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई हजारीबाग एसीबी की टीम ने चतरा स्थित जिला आयुष कार्यालय में की। बताया जा रह है कि टंडवा में पदस्थ डॉ. प्रिया कुमारी से भुगतान जारी करने के नाम पर यह राशि ली। डॉ. प्रिया कुमारी को दिसंबर और जनवरी माह का मानदेय अब तक नहीं मिला था, और भुगतान जारी करने के नाम पर डॉ. वर्मा लगातार दबाव डाल रहे थे।बार-बार परेशान किए जाने के बाद डॉ. प्रिया ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और ट्रैप ऑपरेशन के जरिए डॉ. वर्मा को मौके पर ही गिरफ्तार कर हजारीबाग में कानूनी कार्रवाई शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here