झारखण्ड: चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चतरा में TSPC नक्सली दस्ते का दूसरा सबसे बड़ा जोनल कमांडर आक्रमण गंझु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड पुलिस ने आक्रमण गंझु पर 15 लाख और NIA ने 3 लाख का ईनाम रखा था। गंझु पर 5 राज्यों में 60 से ज्यादा हमलों में शामिल था। उसपर चतरा, पलामू, हजारीबाग, लातेहार, गढ़वा समेत बिहार के गया और औरंगाबाद में लगभग 60 से अधिक नक्सल हमले करने का आरोप है।




